धन्यवाद! श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार

TRE joining date

बिहार के शिक्षक कर रहे बार-बार गुहार,
संयुक्त शिक्षक नियमावली करें तैयार। 

1 लाख 20 हजार से भी अधिक विद्यालय अध्यापकों को 02 नवंबर 2023 को बिहार के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र  एक बार में वितरण करके देश ही नहीं विश्व में नया कृतिमान स्थापित करते बिहार सरकार को समस्त शिक्षक और शिक्षा प्रेमी विद्वतजनों के द्वारा को कोटि-कोटि धन्यवाद।

नई द्वितीय चरण की विद्यालय अध्यापक बहाली

फिर निकल रही है नई द्वितीय चरण की विद्यालय अध्यापक की पूर्ण स्थाई 1 लाख 20 हजार शिक्षक बहाली। वर्ग 6 से 8, वर्ग 9से10 एवं वर्ग 11से12 के छात्रों को अच्छी शिक्षा देने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षा विभाग बिहार सरकार बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के बहाली की सूचना नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित करने जा रही है।

पंचायतीराज अंतर्गत शिक्षकों को समाहित

पंचायतीराज अंतर्गत 2006 से 2022 तक बिहार के सरकारी विद्यालयों में नियोजन इकाई के शिक्षकों के विशिष्ट शिक्षक नियमावली प्रारूप 2023 और विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 को एक साथ मिलाकर तैयार करने को लेकर शिक्षक समाज सरकार से लगा रहा है गुहार।

समान ग्रेड विद्यालय अध्यापक को उसी विद्यालय में पोस्टिंग की दरकार।

समान ग्रेड अर्थात वर्ग 11वीं से 12वीं या वर्ग 9वीं से 10वीं के पंचायतीराज अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों जिनका चयन बीपीएससी विद्यालय अध्यापक के रूप में समान ग्रेड 11वीं से 12वीं या वर्ग 9वीं से 10वीं के पद के लिए हुआ है। इन्हें सर्वप्रथम च्वाइस लेकर उसी विद्यालय में पदस्थापित करने से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इससे स्थानांतरण के चाह रखने वाले 90% लोग ऐच्छिक स्थान पा लेंगे वहीं नए अभ्यर्थियों को भी विद्यालय पदस्थापन में अधिक विद्यालय चयन का मिल सकेगा।

निम्न दो उदेश्य से नियोजित शिक्षक उक्त परीक्षा में शामिल हुए-

👉प्रथम उदेश्य वाले “समान ग्रेड और समान विषय के लिए परीक्षा में उर्तीण होने वाले नियोजित शिक्षक” अर्थात् वर्ग 11-12 के पद पर रसायन विज्ञान विषय के कार्यरत नियोजित शिक्षक जिनका चयन वर्ग 11-12 के पद पर रसायन विज्ञान विषय के बीपीएससी विद्यालय अध्यापक के लिए किया गया हैं। या वर्ग 9-10 के पद पर कार्यरत अंग्रेजी विषय के कार्यरत नियोजित शिक्षक जिनका चयन वर्ग 9-10 के पद पर अंग्रेजी विषय के लिए किया गया है।

परीक्षा देने के कारण- राज्यकर्मी का दर्जा और अपनी प्रतिभा/सक्षमता का प्रर्दशन कर समाज/सरकार के नजर में योग्यता के लिए परीक्षा में शामिल हुए। 

उपाय- ऐसे शिक्षकों से च्वाइस लेकार यदि अपने मूल विद्यालय में पदस्थापित रहना चाहें तो वहीं छोड़ देना चाहिए।

👉द्वितीय उदेश्य वाले शिक्षक “समान ग्रेड और समान विषय के लिए परीक्षा में उर्तीण होने वाले शिक्षक”    पंचायतीराज नियोजन इकाई के बाध्यता के कारण नियोजन इकाई के बाहर  स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कुछ जिला के बाहर तो कुछ अपने जिला में हीं घर के समीप स्थानांतरण की लागातार मांग कर रहे थे।

उपाय- समान ग्रेड और विषय के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में उतीर्ण करने वाले सभी नियोजित शिक्षकों से पहले सर्वप्रथम च्वाइस लेकर पदस्थापित किया जाना चाहिए। 

इससे फ्रेश अभ्यर्थियों को विद्यालय चयन में अधिक मौका मिलेगा।