BPSC TRE Result, Counselling and Salary

बीपीएससी प्रथम चरण शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट

बीपीएससी शिक्षक रिजल्ट, मेरिट, काउंसलिंग एवं योगदान सभी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन। शिक्षा विभाग ने काउन्सलिंग के लिए स्थल चयन का कार्य प्रारंभ किया।

आगामी 10 अक्टूबर तक बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है एवं 15 अक्टूबर तक योगदान की प्रक्रिया हो सकती है।

BPSC TRE Result

बीपीएससी अध्यापक सैलरी एवं पेंशन

BPSC teacher salary
महालेखाकार, वित्त विभाग, पटना।

बीपीएससी विद्यालय अध्यापक वेतन पेंशन -

  • वर्ग 11-12 नेट वेतन ₹51130+पेंशन 4480 = ₹55610
  • वर्ग 09-10 नेट वेतन ₹49630+पेंशन 4340 = ₹53970
  • वर्ग 06-08 नेट वेतन ₹45130+पेंशन 3920 = ₹49050
  • -----------------------------------------------

बीपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के योगदान

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रथम चरण के परिणाम घोषित होने के पश्चात शिक्षा विभाग को बड़ी संख्या में शिक्षकों के योगदान एवं अन्य औपचारिकता को पूरा करना होगा। इस हेतु अनुरोध है कि जिला मुख्यालय में कोई दो स्थल का चयन किया जाए। जहां औसतन दो से तीन हजार शिक्षकों के योगदान की प्रक्रिया चार से पांच दिनों के भीतर पूरी की जा सके। एक स्थल के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र DRCC एवं दूसरा कोई अन्य स्थल बैकअप के रूप में निर्धारित करने के लिए जिला पदाधिकारी को अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किए हैं।

  • बीपीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग की सभी औपचारिकता/प्रक्रिया ऑनलाइन किया जाएगा।

  • सभी अनुशंसित शिक्षकों का पहचान बायोमैट्रिक डिवाइस के द्वारा परीक्षा के समय लिए गए बायोमैट्रिक और आधार से मैच कराया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक द्वारा जारी पत्र।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर ने कोषांग कर्मियों की दुर्गा पूजा की छुट्टी किया रद्द।

डीईओ भागलपुर

6 अक्टूबर 2023 को विभाग की संध्याकालीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग पटना द्वारा बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा जो विद्यालय अध्यापक की परीक्षा ली गई थी उसका रिजल्ट का प्रशासन शीघ्र होने की संभावना है तथा सफल अभ्यार्थियों का योगदान हेतु प्रक्रिया भी दुर्गा पूजा के अवकाश के पूर्व होना है। ऐसे में निर्धारित समय में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का अपलोड करने और योगदान करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कोषांग सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कोषांग कार्यक्रम पर अधिकारी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय एवं प्रखंडों में कार्यरत सभी कर्मियों के लिए सभी प्रकार की छुट्टी को विद्यालय अध्यापकों के योगदान तक रद्द करने का पत्र जिला शिक्षा प्राधिकारी कार्यालय भागलपुर के द्वारा निर्गत किया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना गया द्वारा बीपीएससी शिक्षक के योगदान आदि कार्य के लिए कोषांग गठित।

Dpo gaya
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना गया के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा के द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को बीपीएससी शिक्षक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तिथि निर्धारित किए जाने का जिक्र है। नियोजन प्रक्रिया को सफल अभ्यार्थियों के योगदान एवं अन्य प्रक्रिया के लिया लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं शिक्षकों का कोषांक गठित किया गया है।