प्रश्न संख्या :373 माननीय सदस्य : श्री संदीप सौरभ
विषय - वस्तु :
क्या माननीय मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-
१. क्या यह सही है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती BPSC- TRE, 2023 के लिए घोषित परिणाम में
- एक ही अभ्यर्थियों का कई पदों पर रिजल्ट देना,
- पूर्व से नियोजित शिक्षकों को भी नए घोषित रिक्त पदों में शामिल करना,
- न्यूनतम योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों को सीट रिक्त होने पर भी अंतिम परिणाम में शामिल नहीं करने जैसी कई त्रुटियाँ सामने आई हैं, जिससे हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में निराशा है?
२. यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त परिणाम की त्रुटियों को दूर करने तथा न्यूनतम योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों से शेष रिक्त पदों के लिए सेकण्ड लिस्ट जारी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?
------------------------------------------------
उत्तर माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग
विधान परिषद सत्र के लाइव प्रसारण Web Cast देखने के लिए लिंक 👉 https://webcast.gov.in/events/MjIzOA--
BPSC विद्यालय अध्यापकों के विद्यालय आवंटन प्रक्रिया
इधर शिक्षा विभाग बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों को विद्यालय आवंटन rationalization द्वारा करने के लिए निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंप दी है।
इस rationalization प्रक्रिया से पूर्व से कार्यरत नियोजित शिक्षकों को बाहर कर पदस्थापन करने की लगातार मांग शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: STET 2023 Scorecard Download Link 🆕


