BPSC TRE-2 form आवेदन फॉर्म भरने से पहले स्पष्ट जानकारी।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विद्यालय अध्यापक भर्ती 2 आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

Bpsc teacher form

एक-एक प्वाइंट काम की है, इसलिए अच्छे से पढ़ लें।

  • डीएलएड, बीएड, CTET लेवल-2, STET आवश्यक है। किस पद के लिए कौन सर्टिफिकेट लगेगा नीचे समझ लें। 
  • अपियरिंग को कोई मौका नहीं।
  • कंप्यूटर विज्ञान और संगीत शिक्षक बनने के लिए बीएड की आवश्यकता नहीं है लेकिन संबंधित विषय में एसटीईटी होना चाहिए।
  • बीटेक या बीसीए वालों को माध्यमिक गणित विषय के लिए बीएड एवं एसटीईटी भी आवश्यक है।

Eligibility Criteria

कक्षा 6 to 8 में शिक्षक बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी अनिवार्य है।

आपने ग्रेजुएशन के साथ कोई डिप्लोमा किया हो प्रारंभिक शिक्षा में।

 या

आपने B.Ed की हो तथा ग्रेजुएशन में 50% अंक हों।

या

ग्रेजुएशन में में 45% अंक हों और आपने एक साल की B.Ed की हो।

 या

चार वर्षीय B.Sc B.Ed या BA B.Ed हो और 12 वीं में 50% अंक हों

1. कक्षा 6 से 8 में भाषा शिक्षक बनने के लिए आपके ग्रेजुएशन में वो भाषा होनी अनिवार्य है। या तो Hons या फिर आनुषंगिक

2. 6 से 8 में सामाजिक विषय से शिक्षक बनने के लिए आपके ग्रेजुएशन में Geography, History, Economic, Political Science, Psychology, Sociology, Commerce, Home Science, Philosophy इन सभी विषयों में से कोई दो विषय होने अनिवार्य है। Commerce वाले भी 6 से 8 में SST से अप्लाई कर सकते हैं।

3. 6 से 8 में विज्ञान व गणित शिक्षक के लिए आपके पास ग्रेजुएशन में Mathematics, Physics, Chemistry और Biology में से कोई दो विषय होने अनिवार्य है।

कक्षा 6 से 8 में शिक्षक बनने के लिए आपके पास या तो CTET लेवल-2 हो या बिहार TET लेवल 2 आपने पास कर रखी हो।

कक्षा 9 से 10 की शैक्षणिक योग्यता और सब्जेक्ट्स कॉम्बीनेशन

अनिवार्य: आपने संबंधित विषय में स्नातक डिग्री की हुई हो तथा B.Ed हो। STET चाहिए कक्षा 09 से 10 वाला।

1. गणित विषय के लिए

यदि आपके ग्रेजुएशन में Mathematics के साथ Physics, Chemistry, Computer Science, Electronics या Statistics जैसे विषयों में से कोई दो विषय हैं तो आप Mathematics से अप्लाई कर सकते हैं। जिसने इंजीनियरिंग कर रखी है और आपने मुख्य विषय के रुप में Mathematics पढ़ी है तो आप भी Mathematics से अप्लाई कर सकते हो।

2. विज्ञान विषय के लिए

यदि आपके ग्रेजुएशन में Zoology, Botany, Chemistry, Microbiology, Biotechnology है या आपने Engineering कर रखी है जिसमें विज्ञान विषय की प्राथमिकता है तो आप विज्ञान विषय के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

3. सामाजिक विज्ञान विषय के लिए।

आपके ग्रेजुएशन में History, Geography, Political Science और Economics इन चारों विषयों में से कोई दो विषय होने चाहिए.. उनमें से भी एक या तो History हो या फिर Geography हो। मतलब Geography और History इन दोनों में से एक तो अवश्य होना ही चाहिए। जिन्होंने Ancient History विषय पढ़ा है वे भी Eligible हैं Sst के लिए।

इसके अलावा इन चारों विषयों में से कोई दो विषय आप एग्जाम हेतु चुन सकते हैं उनमें से भी एक या तो History हो या Geography हो।

4. भाषा विषय हेतु

आपके ग्रेजुएशन में वो भाषा रही हो

इसके अलावा ग्रेजुएशन में या पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक हों तथा B.Ed कर रखी हो आपने

कक्षा 11 और 12 के लिए Eligibility

अनिवार्य: आपने संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो तथा B.Ed हो। STET चाहिए कक्षा 11 से 12 वाला।

कंप्यूटर विज्ञान विषय शिक्षक के लिए बीटेक कंप्यूटर या एमसीए या किसी विषय से पीजी और PGDCA (मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से) या डीओएक की बी लेवल डिग्री। म्यूजिक और कंप्यूटर के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है।

आयु सीमा - अधिकतम 

  • General Male - 37 Years
  • OBC और General Female - 40 Years
  • SC, ST - 42 Years

आयु की गणना के लिए कट ऑफ डेट 01/08/2023 होगी।

आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू होने व भुगतान करने की दिनांक - 

05 नवंबर 2023 से 14 नवंबर 2023 तक आप रजिस्ट्रेशन और फीस सबमिट कर सकते हो।

इस तिथि के बाद  विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ आप 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन 10 नवंबर से रजिस्ट्रेशन के लिए भरे जायेंगे और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।

1. अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।

2. SC, ST, OBC को 5% छूट‌ मिलेगा ग्रेजुएशन के अंको में यदि कम है तो

3. सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट्स व पात्रता पूरी करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है।

अपीयरिंग को कोई मौका नहीं।

4. एक‌ बार आवेदन भरने पर वो Edit नहीं किया जा सकेगा। अगर किसी के त्रुटि हो गई तो Correction संभव नहीं है।

सिर्फ़ एक काम होगा वो ये कि आपके ये वाला फॉर्म तो कैंसल करना होगा और उसकी जगह नया फॉर्म भरना होगा और फीस भी दोबारा लगेगा।

5. आवेदन पत्र में डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे तो सब डॉक्यूमेंट लेकर बैठें।

उपर्युक्त विवरण में कोई चीज़ समझ नहीं आई हो तो अधिक‌ जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन देखें। Advt. No. 27/2023

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-2 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  (Advt. No. 27/2023) के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

Thanks for your best idea after moderation comment published here.

Previous Post Next Post