बीपीएससी ट्री कटऑफ आरक्षण कोटि कुल शामिल अभ्यर्थियों की जिज्ञासा ...

TRE cotoff

18 अक्टूबर 2023 प्रेस कांफ्रेंस बीपीएससी कार्यालय।

बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि 60 दिनों के अंदर 43 विषयों का रिजल्ट बना लिया है। सभी का जिला आवंटन का भी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में सभी वर्ग और विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएगा। आज तक बीपीएससी के इतिहास में इतनी जल्दी इतने संख्या में रिजल्ट नहीं दिया गया है। 

प्राथमिक वर्ग 1 से 5 के सामान्य और उर्दू विषय का रिजल्ट देर रात घोषित कर दिया गया। जबकि माध्यमिक वर्ग 9 से 10 के सभी विषयों एवं उच्य माध्यमिक वर्ग 11 से 12 के कम्प्यूटर विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, इतिहास जैसे मुख्य विषयों का रिजल्ट अगले एक-दो दिनों में जारी होने की संभावना है।

विषयवार कटऑफ, आरक्षण कोटि, कुल शामिल अभ्यर्थी 

बीपीएससी ट्री रिजल्ट के साथ विषयवार कटऑफ एवं आरक्षण कोटि के की जिज्ञासा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहने दिया गया। इस पर मीडिया के लोग भी कुछ नहीं पूछ सके। प्रेस कान्फ्रेस में विस्तार से बताया गया की मुन्ना भाई और भ्रष्टाचारियों के मंसूबों को नाकामयाब किया है। सभी आरक्षण कोटि को शामिल करते हुए राज्य स्तर के विषयवार मेरिट लिस्ट और अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन में लिए जिला के ऑप्शन के अनुसार जिला का भी आवंटन करते हुए सूची जारी किया गया है। 

Cutoff Marks of All Subject Realised by BPSC PDF

अभ्यर्थियों की जिज्ञासा इस बात को जानने की बनी रही कि-

  • विषय एवं आरक्षण कोटि का कट-ऑफ क्या रहा?
  • विषयवार राज्यस्तरीय समेकित मेरिट लिस्ट के अभ्युक्ति में आरक्षण कोटि का जिक्र नहीं होना।
  • जिला आवंटन में क्या तरीका अपनाया गया।
  • परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थी ने विषयवार ऑनलाइन आवेदन किए और कितने परीक्षा में शामिल हुए?
  • विषयवार कितने अभ्यर्थी प्रथम DV डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सही पाए गए।
  • वैसे अभ्यर्थी जो प्राथमिक, माध्यमिक और प्लस2 सभी में फॉर्म भरे। उनका मेरिट तीनों में कैसे तैयार किया गया।
  • कार्यरत शिक्षक यदि मेरिट में आ गए और उसी विद्यालय में रहना चाहे तो उसके लिए क्या होगा प्रावधान।
  • कार्यरत शिक्षकों के बीपीएससी शिक्षक पद पर ज्वाइन करने से रिक्त होने वाले पद को द्वितीय चरण के रिक्त में कैसे शामिल किया जाएगा।
  • वेटिंग लिस्ट जारी होगा की नहीं।
  • सफल अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन किस प्रकार किया जाना है।

List of Total BPSC TRE-1 qualified 1-5 teachers allotted in district 

वायरल हो रहा मैसेज इन बातों को ध्यान देकर फिर से रिज़ल्ट दिया जाए :-

1. पहले से ही नौकरी कर रहे शिक्षक को इस बहाली के सीट से नौकरी न दे कर उन्ही के सीट पर उनके इच्छित जिला में नौकरी दिया जाय ताकि इस बहाली का सीट बेरोजगार छात्र के लिए बचे।

2. 1 स्टूडेंट को 1 ही नौकरी दिया जाय, मतलब जो 11 से 12 और 9 से 10 में नौकरी पा चुके हैं उनका रिज़ल्ट दूसरे में नहीं दिया जाय और सरकार करेगी ये नोटीफिकेशन में लिखा गया था ।

3. पहले 11 से 12 के रिज़ल्ट को ज्वाइन करने के बाद। 09 से 10 वाले को ज्वाइन करने के बाद इन्हें 1 से 5 के रिजल्ट से हटा कर प्राइमरी का रिज़ल्ट दिया जाय । सरकार भी पहले खुद बोली थी की लास्ट में 1 से 5 का रिज़ल्ट होगा।

4. CTET और D El Ed फेल को छांटे सरकार, तब दुबारा से रिजल्ट दिया जाय।

5. कंप्यूटर विज्ञान के यूनिवर्सिटी से प्राप्त PGDCA डिग्री ही सिर्फ मान्य किया जाए। बाजार के कम्प्यूटर दुकान की यह डिग्री अमान्य।

जिला NIC वेबसाइट पर सूचना ढूंढते रहे सफल अभ्यर्थी।

सफल अभ्यर्थियों के द्वारा आवंटित जिले के NIC वेबसाइट को बार-बार चेक किया जा रहा था कि उन्हें सूचना प्राप्त हो सके। काउंसलिंग के लिए किस तिथि को, कौन से डॉक्यूमेंट को लेकर, किस स्थल पर शामिल होने के लिए जाना है। लेकिन पटना सहित कई जिलों के द्वारा NIC वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना 18 अक्टूबर को नहीं डाला जा सका था। कई जिला मधुबनी, बेगूसराय, वैशाली, गया आदि ने काउंसलिंग स्थल की जानकारी व्हाट्सएप पर वायरल है। सफल अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है। इसके लिए आयोग और शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रही है और पत्र जारी किया जा रहा है।

काउन्सलिंग स्थल और तिथि-

  • बेगूसराय PDF 
  • कटिहार PDF 
  • भोजपुर (आरा) PDF-1  PDF-2
  • जमुई PDF 
  • सुपौल PDF 
  • गया PDF 
  • मधुबनी PDF 

बीपीएससी विद्यालय अध्यापक वेतन पेंशन -

  • वर्ग 11-12 नेट वेतन ₹51130+पेंशन 4480 = ₹55610
  • वर्ग 09-10 नेट वेतन ₹49630+पेंशन 4340 = ₹53970
  • वर्ग 06-08 नेट वेतन ₹45130+पेंशन 3920 = ₹49050

BPSC TRE काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज -

  • BPSC की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा, 2023 का मूल प्रवेश पत्र एवं उसकी एक स्व अभिप्रमाणित फोटो स्टेट कॉपी।
  • मूल आधार प्रमाण पत्र और उसकी स्व अभिप्रमाणित फोटो स्टेट कॉपी।
  • सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की डाउनलोड प्रति, जिसमें बिहार लोक सेवा आयोग का वाटरमार्क परिलक्षित हो, इसकी एक-एक स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति।
  • CTET/BTET/STET उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड वाटरमार्क प्रति की स्व- अभिप्रमाणित छायाप्रति। 
  • पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ, जैसा की आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु पूर्व में आयोग में ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा किया गया था।
  • आरक्षण दावा से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र एवं उसकी एक बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड वाटरमार्क प्रति की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति।
  • जन्म तिथि में छूट (यदि लागू हो) से संबंधित दावा का प्रमाण-पत्र एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट से डाउनलोड वाटरमार्क प्रति की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति।
  • काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने वाले वर्ग 9-10 एवं वर्ग 11-12 के सफल अभ्यर्थी ओरिएंटेशन की तैयारी के साथ आएंगे। 
  • अनुशंसित अभ्यर्थी अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर के साथ उपस्थित होंगे।
  • पंचायती राज/नगर निकायों के नियुक्त शिक्षक एवं आयोग द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थी औपबंधिक नियुक्ति के पश्चात एक पक्ष के अंदर अपने नियोजन इकाई से अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं विरमन प्रमाण-पत्र प्राप्त कर संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को समर्पित करेंगे।
विद्यालय अध्यापक (1-5) के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शेड्यूल:
• दिनांक 20 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-1 से 17 पर अंकित अभ्यर्थी।
• दिनांक 21 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-18 से 34 पर अंकित अभ्यर्थी।
• दिनांक 22 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-35 से 51 पर अंकित अभ्यर्थी।
• दिनांक 23 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-52 से 68 पर अंकित अभ्यर्थी।
• दिनांक 24 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-69 से 85 पर अंकित अभ्यर्थी।
• दिनांक 25 अक्तूबर 2023 बीपीएससी मेधा सूची के पृष्ठ-86 से 102 पर अंकित अभ्यर्थी।

BPSC TRE रिजल्ट में सफल/अनुशंसित अभ्यर्थियों के काउन्सलिंग स्थल की सूचना PDF 👈

विभागीय PDF पत्र आदेश।